चीन की कोयला खदान में जहरीली गैस रिसने से 18 मजदूरों की मौत, सरकारी टेलीविजन चैनल ने दी जानकारी

Ads

चीन की कोयला खदान में जहरीली गैस रिसने से 18 मजदूरों की मौत, सरकारी टेलीविजन चैनल ने दी जानकारी

  •  
  • Publish Date - December 5, 2020 / 04:27 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

बीजिंग, पांच दिसंबर (एपी) । चीन के दक्षिण पश्चिम इलाके में स्थित एक कोयले की खदान में कार्बन मोनो-ऑक्साइड गैस रिसने की वजह से कम से कम 18 खदान मजदूरों की मौत हो गई। यह जानकारी चीन के सरकारी टेलीविजन चैनल ने दी है।

ये भी पढ़ें- नहीं होगी 5वीं और 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 31 मार्च तक नहीं खुलेंगे प्राथमिक और मिडिल स्कूल,

चैनल ने बताया कि चोंगकिंग स्थित डियाशिडोंग कोयला खदान में शुक्रवार को हुए हादसे के बाद एक मजदूर को जिंदा निकाला गया जबकि पांच अन्य की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-किसान आंदोलनः 5वें दौर के बैठक में हल निकलने की संभावना, किसान बोले- नहीं माने

उल्लेखनीय है कि चीन का कोयला खनन उद्योग दुनिया में सबसे खतरनाक माना जाता है, जहां सालाना पांच हजार से अधिक मजदूरों की मौत हो जाती है।