दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,548 नए मामले, 32 मरीजों की मौत

Ads

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,548 नए मामले, 32 मरीजों की मौत

  •  
  • Publish Date - September 21, 2020 / 03:04 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:42 PM IST

नयी दिल्ली, 21 सितंबर (भाषा) दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 2,548 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही शहर में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,49,259 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड-19 के 32 और मरीजों के मौत के बाद मृतक संख्या 5,014 हो गई।

उन्होंने कहा कि 33,733 नमूनों की जांच में से पिछले दिन की तुलना में अपेक्षाकृत नए मामलों की संख्या कम रही।

विभाग ने कहा कि दिल्ली में 30,941 मरीज उपचाराधीन हैं।

भाषा शफीक उमा

उमा