चाड में बोको हरम के हमले में 23 सैनिकों की मौत: सेना

Ads

चाड में बोको हरम के हमले में 23 सैनिकों की मौत: सेना

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 08:26 PM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 08:26 PM IST

नदजामेना (चाड), पांच मई (एपी) चाड के ‘लेक चाड’ क्षेत्र में बोको हरम के आतंकवादियों ने एक सैन्य चौकी पर हमला कर 23 सैनिकों की हत्या कर दी। चाड की सेना ने यह जानकारी दी।

लेक चाड क्षेत्र लंबे समय से नाइजीरिया स्थित आतंकवादी संगठन बोको हरम के खतरे से आतंकित रहा है। बोको हरम पड़ोसी देशों में हमले करने के लिए जाना जाता है।

सेना ने बताया कि यह हमला बारका टोलोराम क्षेत्र में सोमवार रात हुआ जिसमें 26 अन्य सैनिक घायल भी हो गये।

एपी

राजकुमार नरेश

नरेश