उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में लक्षित अभियानों में 27 आतंकवादी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में लक्षित अभियानों में 27 आतंकवादी मारे गए

उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में लक्षित अभियानों में 27 आतंकवादी मारे गए
Modified Date: June 8, 2026 / 09:50 am IST
Published Date: June 8, 2026 9:50 am IST

पेशावर, आठ जून (भाषा) पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पिछले 72 घंटों में उत्तरी वज़ीरिस्तान में कई अभियानों में फ़ितना अल-ख्वारिज से जुड़े 27 आतंकवादियों को मार गिराया। सेना की मीडिया शाखा ने रविवार को यह जानकारी दी।

अंतर-सेवा जनसंपर्क (आईएसपीआर) के अनुसार, सुरक्षा बलों ने उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के मीर अली और मीरानशाह क्षेत्रों में कई आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया।

आईएसपीआर ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों के साथ भीषण गोलीबारी में 27 आतंकवादी मारे गए। एक बयान में कहा गया कि घटनास्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए।

सेना ने कहा कि इस अभियान के जरिए मीरानशाह के प्रमुख स्थानीय व्यक्ति शहीद मलिक सैफुल्लाह दावर की लक्षित हत्या का बदला भी लिया गया।

आईएसपीआर ने कहा कि इलाके में छिपे आतंकवादियों को ढेर करने के लिए तलाश अभियान जारी है।

बयान में कहा गया है कि सुरक्षा बल और कानून प्रवर्तन एजेंसियां ​​’अज्म-ए-इस्तेहकाम’ अभियान के तहत कार्रवाई जारी रखेंगी, जो पाकिस्तान में अन्य देशों द्वारा प्रायोजित आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के देश के संकल्प की पुष्टि करता है।

भाषा शोभना वैभव

वैभव


लेखक के बारे में