Ajit Doval on Terrorism: भारत का पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया को साफ़ पैगाम, मास्को में NSA डोभाल बोले, “आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में ‘दोहरा मापदंड’ बर्दाश्त नहीं”
Ajit Doval's Warning to Pakistan on Terrorism: एनएसए अजित डोभाल ने मॉस्को सुरक्षा मंच में आतंकवाद पर दोहरा मापदंड नहीं अपनाने की चेतावनी दी।
Ajit Doval's Warning to Pakistan on Terrorism || Image- IANS
- अजित डोभाल ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की।
- मॉस्को सुरक्षा मंच में दोहरे मापदंड पर कड़ा संदेश दिया गया।
- अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर।
मॉस्को: राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई किये जाने का बृहस्पतिवार को आह्वान करते हुए कहा कि इसका मुकाबला करने में ‘‘दोहरा मापदंड’’ नहीं अपनाया जा सकता है। (Ajit Doval’s Warning to Pakistan on Terrorism) मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास के अनुसार डोभाल ने यहां एक अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच को संबोधित करते हुए यह बात कही। डोभाल ने मॉस्को में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच और सुरक्षा मामलों के उच्च प्रतिनिधियों की 14वीं बैठक में हिस्सा लिया। दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘इस बैठक की मेजबानी रूसी संघ की सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु ने की।’’
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना आवश्यक’ : अजित डोभाल
इसने कहा, ‘‘एनएसए ने कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में दोहरा मापदंड नहीं अपनाया जा सकता। जिम्मेदार देशों को अपने विकल्पों का मूल्यांकन करना होगा और यह तय करना होगा कि वे आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों का समर्थन करते हैं या निर्णायक कार्रवाई से उनका मुकाबला करते हैं।’’ डोभाल ने ‘‘1945 में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद स्थापित संरचनाओं और संस्थानों में सुधार की तत्काल आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला ताकि वे समकालीन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा खतरों से निपटने में प्रभावी हो सकें’’। पश्चिम एशिया की स्थिति का जिक्र करते हुए, डोभाल के हवाले से दूतावास ने कहा कि ‘‘होर्मुज जलडमरूमध्य और लाल सागर समेत अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों के माध्यम से व्यापार की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करना आवश्यक है’’।
यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए लगातार संवाद और कूटनीति का आह्वान
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दूतावास ने कहा कि डोभाल बृहस्पतिवार और शुक्रवार को द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे लेकिन इसने इस संबंध में विस्तृत विवरण साझा नहीं किया। बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने साइप्रस में अपने यूक्रेनी समकक्ष एंड्री सिबिहा के साथ बैठक की थी और रूस-यूक्रेन संघर्ष, युद्धक्षेत्र के घटनाक्रम और ‘व्यापक और स्थायी शांति’ प्राप्त करने के उद्देश्य से किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की थी। (Ajit Doval’s Warning to Pakistan on Terrorism) भारत ने रूस और यूक्रेन दोनों के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखते हुए यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए लगातार संवाद और कूटनीति का आह्वान किया है।
HUGE 🚨 AJIT DOVAL IN MOSCOW –
“Today, Global Power is no longer concentrated in the few hands though few may think it to be”
“Multipolar World is emerging now.”
“There should be urgent reforms in global institutions created after the Second World War in 1945”
“Global South… pic.twitter.com/5sOXiOjoxH
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) May 28, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी
पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज
आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख
सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल
हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव

Facebook


