IND vs SA Super-8 Live/Image Sourec: BCCI
IND vs SA Super-8 Live: अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का सबसे बड़ा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में भारत को करारी हार का सामना करना। दक्षिण अफ्रिका ने भारतीय टीम को 188 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम केवल 111 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। (IND vs SA Super-8 Live) लीग स्टेज में अजेय रहने वाली टीम इंडिया सुपर-8 के पहले मैच में 76 रनों से हार गई। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई।
टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है। (IND vs SA Super-8 Live) दक्षिण अफ्रीका के लिए बैटिंग में डेविड मिलर (63 रन), डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) और ट्रस्टन स्टब्स (नाबाद 44 रन) ने कमाल किया। फिर गेंदबाजी में मार्को यानसेन (4 विकेट) और केशव महाराज (3 विकेट) ने कहर बरपाया।
IND vs SA Super-8 Live: टीम इंडिया के लिए केवल शिवम दुबे ही दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों का डटकर सामना कर सके। उन्होंने 37 गेंद में 42 रनों की पारी खेली। दुबे 19वें ओवर तक लड़ते रहे, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें साथ नहीं मिला। आठवें क्रम तक टीम इंडिया के पास बल्लेबाजी थी। आठवें नंबर पर रिंकू सिंह बल्लेबाजी करने आए, जो खाता तक नहीं खोल पाए।
188 रनों के विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने आई टीम इंडिया पावरप्ले के भीतर 31 रन बना पाई और 3 विकेट खो चुकी थी। अभिषेक शर्मा लगातार तीन बार ‘0’ पर आउट होने के दबाव में थे। इस बार उन्होंने खाता तो खोला, लेकिन पूरी तरह आउट ऑफ टच दिखे। अभिषेक 12 गेंद में 15 रन बना सके। तिलक वर्मा और ईशान किशन भी फ्लॉप रहे। सूर्यकुमार यादव कुछ देर क्रीज पर टिके रहे, वहीं हार्दिक पांड्या भी 18 रन बनाकर आउट हो गए। देखते ही देखते 88 के स्कोर तक आते-आते 8 विकेट गंवा चुका था। वाशिंगटन सुंदर को भी शुरुआत मिली, लेकिन केवल 11 रन बना सके।
इन्हे भी पढ़ें:-