Gurugram Crime News: दरवाजे पर पटका सिर.. बोतल से किया हमला, मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगा दी आग, लिव-इन पार्टनर इस वजह से बना हैवान

Ads

दरवाजे पर पटका सिर.. बोतल से किया हमला, मन नहीं भरा तो प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगा दी आग, Gurugram Crime Latest News and Updates

  •  
  • Publish Date - February 22, 2026 / 10:19 PM IST,
    Updated On - February 22, 2026 / 10:19 PM IST

गुरुग्राम। Gurugram Crime News दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में एक 19 वर्षीय युवती के साथ कथित तौर पर अमानवीय अत्याचार का मामला सामने आया है। त्रिपुरा की रहने वाली पीड़िता ने अपने लिव-इन पार्टनर पर गंभीर मारपीट और हिंसा के आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि आरोपी उसके चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था।

Gurugram Crime News पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि बीते दिनों आरोपी ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके निजी अंगों पर सैनिटाइज़र डालकर आग लगा दी। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके सिर पर धातु की बोतल से वार किया और उसे दरवाजे तथा अलमारी पर पटक दिया। लगातार तीन दिनों तक चली मारपीट के कारण उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। युवती के अनुसार वह सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग एप के माध्यम से आरोपी शिवम (परिवर्तित नाम) के संपर्क में आई थी। कुछ ही महीनों में दोनों साथ रहने लगे। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसके साथ चाकू से हमला भी किया।

ज्यूडिशियल कस्टडी में है आरोपी

गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी ने मुझे फ़ोन किया और मारपीट से बचाने की गुहार लगाई। मां की मांग है कि आरोपी शिवम के ख़िलाफ़ रेप और हत्या की कोशिश की धाराएं भी लगाई जाएं। मां का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी गुरुग्राम में शिवम के साथ रह रही है।

बीएससी बायोटेक की पढ़ाई कर रही है युवती

Gurugram Crime News एफआईआर के मुताबिक पीड़िता मूल रूप से त्रिपुरा की रहने वाली है और गुरुग्राम के सेक्टर-69 के एक पीजी में रहकर बीएससी बायोटेक की पढ़ाई कर रही थी। उसकी मुलाकात दिल्ली के नरेला के रहने वाले शिवम नाम के युवक से एक ऑनलाइन ऐप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच सितंबर 2025 से बातचीत शुरू हुई और बाद में मुलाकातें भी होने लगी। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों कुछ समय तक गुरुग्राम में साथ रहे। इसी दौरान आरोपी उस पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट करने लगा। एफआईआर में दर्ज बयान के मुताबिक 16 फरवरी 2026 को आरोपी ने पीड़िता के साथ बेहद बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसने स्टील की बोतल से सिर पर हमला किया, सिर को दीवार और फर्नीचर से टकराया, मिट्टी के बर्तन से वार किया और यहां तक कि उसके प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइज़र डालकर आग भी लगा दी।

यह भी पढेंः-