वेनेजुएला से तेल निर्यात प्रतिबंध पर भारत के समर्थन को अमेरिका ने सराहा, राष्ट्रपति मादुरो को अपदस्थ करना चाहता है यूएस

वेनेजुएला से तेल निर्यात प्रतिबंध पर भारत के समर्थन को अमेरिका ने सराहा, राष्ट्रपति मादुरो को अपदस्थ करना चाहता है यूएस

वेनेजुएला से तेल निर्यात प्रतिबंध पर भारत के समर्थन को अमेरिका ने सराहा, राष्ट्रपति मादुरो को अपदस्थ करना चाहता है यूएस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: March 30, 2019 10:42 am IST

अमेरिका । वेनेजुएला से तेल के निर्यात पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी प्रयासों को भारत से सहयोग मिल रहा है। ये कहना है एक शीर्ष अमेरिकी राजनयिक का, उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के लिए अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि एलियॉट अब्राम्स ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘मैं कहूंगा कि हमने भारतीय कंपनियों और भारत सरकार से संपर्क किया है और हमें उनसे काफी सहयोग मिला है जिससे हम बहुत खुश हैं’।

ये भी पढ़े-अमेरिका ने कहा- ‘पीएम मोदी के सत्ता में आने के बाद रिश्ते बेहतर हुए’

अमेरिका द्वारा लैटिन अमेरिकी देश वेनेजुएला पर प्रतिबंध लगाने के बीच एक अमेरिकी राजनयिक का बयान सामने आया है। उक्‍त अमेरिकी अफसर ने कहा कि वेनेजुएला मामले में भारत की ओर से अमेरिकी प्रयासों को काफी सहयोग किया गया है। कई भारतीय कंपनियों ने वेनजुएला से तेल आयात करना बंद कर दिया है। इस माह की शुरुआत में वेनेजुएला ऑयल मिनिस्ट्री ने कहा था कि उसने भारत को किए जाने वाला तेल निर्यात को फिलहाल निलंबित कर दिया ।
 

ये भी पढ़े-ऐंटी सैटलाइट मिसाइल परीक्षण पर चीन की सधी प्रतिक्रिया, कहा- सभी देश…

बता दें कि यूएस प्रेसीडेंट डोनाल्‍ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्‍ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ लांबिग कर रहे हैं। ऐसे में अमेरिका ने अपने सहयोगी राष्‍ट्रों पर भी वेनेजुएला के साथ सहयोग नहीं करने की अपील की है। बता दें कि मादुरो शासन के खिलाफ और शिकंजा कसने के लिए अमेरिका ने भारत सहित दुनिया के तमाम देशों से वेनेजुएला से तेल आयात बंद करने या अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करने के लिए कहा था।

ये भी पढ़े- जुड़वा बच्चों के निकले अलग-अलग पिता, डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट के बाद …

अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि ने कहा कि हम भारतीय कंपनियों और भारत सरकार के साथ लगातार संपर्क में हैं। अमेरिका ने इस भारतीय मदद के एवज में काफी सहयोग किया है। उन्‍होंने कहा कि अमेरिकी रूख के प्रति भारतीय सहयोग से हम खुश और संतुष्‍ट हैं। अमेरिका जहां वेनजुएला के मौजूदा राष्ट्रपति के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है,वहीं रूस और चीन राष्‍ट्रपति मादुरो को अपना समर्थन दे रखे हैं। वेनजुएला के विपक्षी दल मौजूदा सरकार से लगातार राष्‍ट्रपति चुनाव की मांग कर रहे हैं, लेकिन मादुरो ने इस मांग को खारिज कर दिया है।


लेखक के बारे में