अमेरिका ने दी भारत को चेतावनी, रुस से हथियार खरीदे तो प्रतिबंधों से छूट मिलने की गारंटी नहीं
अमेरिका ने दी भारत को चेतावनी, रुस से हथियार खरीदे तो प्रतिबंधों से छूट मिलने की गारंटी नहीं
वाशिंगटन। भारत को रूस से हथियार खरीदने को लेकर अमेरिका ने भारत को चेतावनी दी है। अमेरिका ने कहा है कि अगर भारत रुस से हथियार खरीदता है तो उसे हमारे प्रतिबंधों से छूट मिलने की कोई गारंटी नहीं है। बता दें कि भारत अपने पुराने सहयोगी देश रूस से लंबी दूरी की मारक क्षमता वाले एस-400 मिसाइल सिस्टम समेत अन्य हथियार खरीद रहा है।
अमेरिकी नियमों के मुताबिक अगर कोई देश रूस से रक्षा या इंटेलिजेंस संबंधी कोई डील करता है तो उस देश पर अमेरिकी प्रतिबंध लगाए जाएंगे। लेकिन अमेरिकी संसद ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ को यह विशेष अधिकार भी दिया है कि वे चाहें तो रूस के साथ सौदा करने वाले सहयोगी देश को इन प्रतिबंधों से छूट दे सकते हैं।
यह भी पढ़ें : शिक्षाकर्मियों की फिर से एकजुटता के लिए इस दिन रखी गई है समरसता बैठक, टिकी सब की निगाहें
एशिया और प्रशांत सुरक्षा मामलों के सहायक अमेरिकी मंत्री रैंडल स्क्रीवर ने कहा कि माहौल ऐसा बनाया जा रहा है कि भारत किसी से भी रक्षा समझौता करे, फिर भी उसे अमेरिकी प्रतिबंधों में छूट मिलती रहेगी। ऐसा नहीं है, बल्कि ये बातें गुमराह करने वाली हैं। हम यह नहीं कह सकते कि भारत को छूट मिलेगी ही और उसे प्रतिबंधों में ढील दी जाएगी।
गौरतलब है कि भारत और रूस के बीच इंटरसेप्टर आधारित एस-400 ट्रायंफ मिसाइल सिस्टम के लिए 2016 में करार हुआ था। चीन 2014 में ही रूस से इसका सौदा कर चुका है और उसे यह पहले ही मिल चुका है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


