गूगल की वार्षिक कॉन्फ्रेंस I/O 2018 में कंपनी ने एंड्रॉइड P को लॉन्च किया, इसी के साथ गूगल ने इस फीचर के बारे में बताते हुए कहा कि इसमें AI का खास ध्यान रखा गया है। एंड्रॉइड P में ऐडेप्टिव बैटरी फीचर दिया गया है जो मशीन लर्निंग को यूज करते हुए आपके स्मार्टफोन की बैटरी सेव करता है। आपको बता दें कि ये इवेंट केलिफोर्निया में कल यानी 8 मई से लेकर 10 मई तक चेलगा। इवेंट की शुरूआत गूगल CEO सुंदर पिचाई की मौजूदगी में हुई। इस दौरान गूगल फोटो, जीमेल और कई नई घोषणाओं के साथ एंड्रॉइड P के बारे में भी जानकारी दी गई।
गूगल का एंड्रॉइड P फीचर सोनी एक्सपीरिया XZ2, नोकिया 7 प्लस, ओप्पो आर 15 प्रो, श्याओमी एमआई मिक्स 2 एस, वीवो एक्स 21, वनप्लस 6 और एसेंशियल पीएच-1 स्मार्टफोन में मिलेगा। इस फीचर में यूजर को एटॉप्टिव बैटरी का फीचर के अलावा यूजर को गेस्चर क्रंट्रोल, स्मार्टफोन ब्राइटनेस जैसे कई फीचर मिलेंगे। यूजर को नए एंड्रॉयड में क्विक सेटिंग का फीचर भी मिलेगा।
एंड्रॉइड P को लेकर गूगल का कहना है कि यह फीचर एंबियंट लाइटनिंग परिस्थितियों के आधार पर ब्राइटनेस नियंत्रित करता है। लेकिन कई यूज़र इसके बाद भी ब्राइटनेस स्तर में बदलाव करना पसंद करते हैं। ऐसा करने से यह फीचर किसी काम का नहीं रह जाता। इसलिए एडेप्टिव ब्राइटनेस मशीन लर्निंग को इस्तेमाल में लाएगा। ऐसा करके डिवाइस एंबियंट लाइटनिंग परिस्थितियों के साथ यूज़र की पसंद और अन्य कारकों को ध्यान में रखकर ज्यादा बेहतर ब्राइटनेस प्रदान करेगा। इस तरह से यूज़र को खुद ब्राइटनेस लेवल में बदलाव करने से छुटकारा मिल जाएगा।
गूगल ने ऐप एक्शन्स को एंड्रॉयड P में जोड़ा है। गूगल का कहना है कि एक्शन्स एंड्रॉयड के अलग-अलग इंटरफेस में भी काम करेगा, जैसे- लॉन्चर, स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन, प्ले स्टोर, गूगल सर्च ऐप और असिस्टेंट। बता दें कि ऐप एक्शन्स के अनुसार फोन यूज़र को किसी एक्शन के लिए ऐप का सुझाव देगा। जैसे, अगर कोई यूज़र अपने हेडफोन को डिवाइस से कनेक्ट करता है तो एंड्रॉयड अपने आप ही यूज़र को उसके पसंदीदा स्पॉटीफाई प्लेलिस्ट को फिर से प्ले करने का सुझाव देगा।
वेब डेस्क, IBC24