लेबनान में इजराइल के हमलों में कम से कम 13 सुरक्षा बलों की मौत

लेबनान में इजराइल के हमलों में कम से कम 13 सुरक्षा बलों की मौत

लेबनान में इजराइल के हमलों में कम से कम 13 सुरक्षा बलों की मौत
Modified Date: April 11, 2026 / 01:07 am IST
Published Date: April 11, 2026 1:07 am IST

बेरूत, 10 अप्रैल (एपी) अगले हफ्ते इजराइल और लेबनान की सरकारों के बीच शांति वार्ता शुरू होने से पहले तेल अवीव और लेबनानी उग्रवादी समूह हिजबुल्ला ने शुक्रवार को एक-दूसरे के खिलाफ हमले तेज कर दिए।

दक्षिणी लेबनान में इजराइल के हवाई हमलों में लेबनान के कम से कम 13 सुरक्षा बलों के मारे जाने की खबर है। वहीं, हिजबुल्ला ने इजराइल के बंदरगाह शहर अशदोद में एक नौसैनिक ठिकाने को निशाना बनाने का दावा किया।

इजराइल ने दक्षिणी लेबनान के कई कस्बों पर हमले किए, जिनमें नबातीह शहर का एक सरकारी इमारत पर भी शामिल है। उस हमले में सुरक्षाकर्मी मारे गए।

एपी पारुल राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में