चीन में भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत, बारिश के बीच बचाव कार्य जारी

चीन में भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत, बारिश के बीच बचाव कार्य जारी

चीन में भूस्खलन से कम से कम आठ लोगों की मौत, बारिश के बीच बचाव कार्य जारी
Modified Date: July 18, 2026 / 12:11 pm IST
Published Date: July 18, 2026 12:11 pm IST

चोंगकिंग (चीन), 18 जुलाई (एपी) दक्षिण-पश्चिमी चीन के चोंगकिंग शहर में हुए भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 अन्य लापता हैं। बचाव दल शनिवार को जीवित बचे लोगों की तलाश में अभियान चला रहा है।

सरकारी प्रसारणकर्ता ‘सीसीटीवी’ के अनुसार, यह भूस्खलन शुक्रवार सुबह चोंगकिंग नगर पालिका के बाहरी क्षेत्र स्थित पेंगशुई काउंटी में हुआ, जब बड़ी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी ढलान से नीचे खिसक गईं और 10 से अधिक रिहायशी इमारतें इसकी चपेट में आ गईं। इस हादसे में 10 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि 1,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

तस्वीरों और ‘एसोसिएटेड प्रेस’ के वीडियो में एक गिरी हुई चट्टान बहुमंजिला इमारत से भी बड़ी दिखाई दे रही है। पहाड़ी इलाके में मलबा बिखरा पड़ा है। क्षतिग्रस्त इमारतों में से एक का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह दब गया है, जबकि दूसरी इमारत के पास एक कार आधी मलबे में दबी हुई दिखाई दी।

सीसीटीवी के अनुसार, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक पेंगशुई में लगातार बारिश होती रही और एक मौसम केंद्र पर 19.2 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रतिकूल मौसम के कारण बचाव अभियान और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया। हालांकि, बारिश कुछ कम होने पर बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और ध्वस्त इमारतों तथा नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण शुरू किया।

रिपोर्ट के अनुसार, बचाव अभियान चलाया जा रहा है और इस दौरान चट्टानों के अस्थिर होकर खिसकने से बचावकर्मियों के घायल होने का खतरा बना रहेगा।

चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग ने शनिवार को इस आपदा के बाद बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं की बहाली के लिए लगभग 44 लाख अमेरिकी डॉलर की राहत राशि आवंटित की।

बारिश के कारण हुआ यह भूस्खलन वुजियांग नदी के एक हिस्से के निकट हुआ।

एपी गोला वैभव

वैभव


लेखक के बारे में