इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कम से कम तीन पर्वतारोहियों की मौत

Ads

इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कम से कम तीन पर्वतारोहियों की मौत

  •  
  • Publish Date - May 8, 2026 / 06:04 PM IST,
    Updated On - May 8, 2026 / 06:04 PM IST

जकार्ता, आठ मई (एपी) इंडोनेशिया के एक दूरस्थ द्वीप पर स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट से तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उत्तर हलमाहेरा के पुलिस प्रमुख एर्लिचसन पासारिबू ने बताया कि सुरक्षा प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए, लगभग 20 पर्वतारोही बृहस्पतिवार को हलमाहेरा द्वीप पर स्थित लगभग 1,355 मीटर (4,445 फुट) ऊंचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुए।

इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 41 मिनट पर डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट से लोग वहां फंस गए।

पासारिबु ने एक टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, “पर्वतारोहियों को पता था कि चढ़ाई प्रतिबंधित है, लेकिन वे आगे बढ़ते रहें।”

आपात संकेत मिलने के बाद बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।

पुलिस प्रमुख के अनुसार, घटनास्थल पर सिंगापुर के दो नागरिकों और इंडोनेशिया के एक नागरिक की मौत हो गई।

शुक्रवार दोपहर तक सात विदेशी नागरिकों समेत 14 पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जिनमें पांच घायल बताए गए हैं। बचाव दल उन अन्य पर्वतारोहियों की तलाश में जुटे हैं जो नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे।

एपी राखी माधव

माधव