बाइडन को हल्की खांसी, पर बुखार नहीं : डॉक्टर

बाइडन को हल्की खांसी, पर बुखार नहीं : डॉक्टर

बाइडन को हल्की खांसी, पर बुखार नहीं : डॉक्टर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: August 3, 2022 1:19 am IST

वाशिंगटन, दो अप्रैल (एपी) कोरोना वायरस से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को फिर से हल्की खांसी होने लगी है। उनके डॉक्टरों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के चिकित्सक डॉ. केविन ओ’कोनोर ने कहा कि बाइडन को बुखार नहीं है और उनका तापमान, उनकी धड़कन, रक्तचाप, श्वास दर और ऑक्सीजन का स्तर पूरी तरह से सामान्य है। हालांकि, वह अब तक संक्रमण से मुक्त नहीं हुए हैं।

बाइडन को रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के दिशा-निर्देशों के तहत बृहस्पतिवार तक पृथक-वास में रहना होगा।

79 वर्षीय बाइडन कोविड-19 से मुक्त होने के तीन दिन बाद बीते शनिवार को फिर से इस संक्रामक रोग की चपेट में आ गए थे।

एंटी वायरल दवा से इलाज के बाद बाइडन में संक्रमण का फिर से उभरना एक दुर्लभ मामला है।

एपी नोमान पारुल

पारुल


लेखक के बारे में