ब्राजील ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया

Ads

ब्राजील ने अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में धांधली होने का आरोप लगाया

  •  
  • Publish Date - November 29, 2020 / 05:03 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

रियो दि जिनेरियो (ब्राजील), 29 नवंबर (एपी) ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने रविवार को कहा कि वह अमेरिकी चुनाव में जो बाइडन की जीत को मान्यता देने से पहले थोड़ा इंतजार करेंगे।

वह स्थानीय निकाय के लिए हुए चुनाव में मतदान करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में गड़बड़ी संबंधी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आरोपों को दोहराया।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पास जानकारी के स्रोत हैं कि वहां वास्तव में बहुत धांधली हुयी।’’

उन्होंने ब्राजील की मौजूदा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग प्रणाली को लेकर भी संदेह जताया। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि इससे धोखाधड़ी की आशंका है। उन्होंने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतपत्रों के जरिए पारंपरिक तरीके से चुनाव कराने का आग्रह किया है।

एपी अविनाश नरेश

नरेश