Brazil Plane Crash Live Video: छोटा विमान, बड़ा हादसा.. सीधे इमारत से जा टकराया, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ‘क्रैश वीडियो’.. जानें कितनों ने गंवाई जान
Brazil Plane Crash Live Viral Video: ब्राजील के बेलो होरिज़ोंटे में छोटा विमान इमारत से टकराया, पायलट-कोपायलट की मौत, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।
Brazil Plane Crash Live Video || Image- Punchng news file
- बेलो होरिज़ोंटे में छोटा विमान इमारत से टकराया
- पायलट और को-पायलट की मौके पर मौत
- हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
ब्राजील: बेलो होरिज़ोंटे में सोमवार को एक छोटा विमान एक इमारत से टकरा गया, इस हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई। यह हादसा शहर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में हुआ है। इस हादसे की जानकारी दमकल विभाग ने दी। (Brazil Plane Crash Live Video) बताया गया कि इस दुर्घटना में विमान में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हादसे का वीडियो एक न्यूज हेलीकॉप्टर द्वारा रिकॉर्ड किया गया। वीडियो में देखा गया कि एक इंजन वाला निजी विमान शहर की इमारतों के ऊपर काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक नियंत्रण खोकर एक तीन मंजिला इमारत के कोने से टकरा गया।
2025 में 153 विमान हादसे, 62 की मौत
दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार, विमान इमारत की सीढ़ियों वाले हिस्से से टकराया, जिससे बड़ा नुकसान हुआ। अधिकारियों ने कहा कि अगर विमान इमारत के किसी और हिस्से से टकराता, तो आसपास के घरों में ज्यादा जान-माल का नुकसान हो सकता था। (Brazil Plane Crash Live Video) ब्राज़ील में छोटे विमानों की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। CENIPA के आंकड़ों के अनुसार, साल 2025 में देश में 153 विमान हादसे हुए, जिनमें 62 लोगों की मौत हुई थी।
#Brazil: Footage captures the moment a single-engine plane crashed into a building in Belo Horizonte, near Pampulha Airport.
Reports indicate four people were on board, the pilot is believed to have died at the scene, while three passengers were seriously injured. pic.twitter.com/dgRxW3uQrj
— Wolverine Update (@W0lverineupdate) May 4, 2026
यह भी पढ़ें:-
- उप्र में बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड की तरह करेंगे काम
- महाराष्ट्र विधानपरिषद की सभी 10 सीटों के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए
- होर्मुज में जहाजों की सुरक्षा कर रहे अमेरिकी पोत पर हमला हुआ, तो ईरान को मिटा दिया जाएगा : ट्रंप
- बिहार में आंधी-बारिश और बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया शोक
- बंगाल चुनाव परिणाम देश के राजनीतिक इतिहास का एक घनघोर ‘काला दिन’ : अखिलेश यादव
- रोहित और रिकेल्टन के तूफान में उड़े सुपर जाइंट्स, मुंबई इंडियन्स छह विकेट से जीता

Facebook


