किसान रैली करने वाले सिख पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना, कोविड नियमों के उल्लंघन का दिया हवाला

किसान रैली करने वाले सिख पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना, कोविड नियमों के उल्लंघन का दिया हवाला

किसान रैली करने वाले सिख पर लगा लाखों रुपए का जुर्माना, कोविड नियमों के उल्लंघन का दिया हवाला
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: October 11, 2020 12:13 pm IST

लंदन: पंजाब के किसानों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करते हुए पश्चिम लंदन में किसान रैली आयोजित कर कोविड-19 पाबंदियों का उल्लंघन करने को लेकर एक ब्रिटिश सिख पर यहां 10,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया है। ‘सिख एक्टिविस्ट्स यूके’ की दीपा सिंह को चार अक्टूबर को पुलिस ने जुर्माने का नोटिस थमाया था। उसके शीघ्र बाद सोशल मीडिया पर सिंह ने कहा, ‘‘कोविड-19 पाबंदियों के बावजूद भीड़ जुटाने को लेकर यह जुर्माना लगाया गया। हम पंजाब के अपने किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। ’’

Read More: Watch Video: उपचुनाव की रणनीति बनाने के दौरान कांग्रेस कार्यालय में मचा हड़कंप, महिला नेत्री और UP प्रदेश प्रभारी के बीच हुई हाथापाई

हालांकि, समूह ने रैली में बड़ी संख्या में लोगों के उमड़ने को लेकर अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया। ‘सिख एक्टिविस्ट्स यूके’ ने कहा, ‘‘हजारों लोग उमड़ पड़े और साउथॉल ठहर गया…। ’’ पश्चिम लंदन स्थित साउथॉल में ब्रिटेन की राजधानी की सर्वाधिक सिख आबादी रहती है। भारत के नये कृषि कानूनों के खिलाफ यहां चार अक्टूबर को हुई रैली में कार, ट्रक और मोटरबाइक का रेला लग गया।

Read More: उपचुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, किरार महासभा के अध्यक्ष गुलाब सिंह भाजपा में शामिल

‘सिख एक्टिविस्ट्स यूके’ ने कहा, ‘‘इसमें शामिल हुआ हर कोई पंजाब में हमारे परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा था…। ’’ महानगर पुलिस ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस से जुड़ी पाबंदियों के तहत प्रदर्शन को छूट प्राप्त नहीं है। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ हफ्तों और महीनों में लंदन में लॉकडाउन के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान इसी तरह का जुर्माना लगाया गया।

Read More: खाद्य मंत्री अमरजीत भगत बोले- इस साल बढ़ सकता है धान खरीदी का लक्ष्य, मानसून अच्छा होने के कारण बढ़ेगी पैदावार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"