पाक सेना पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ 72 घंटे में मामले दायर किए जाएंगे: मंत्री

Ads

पाक सेना पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ 72 घंटे में मामले दायर किए जाएंगे: मंत्री

  •  
  • Publish Date - January 3, 2021 / 12:02 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

इस्लामाबाद, तीन जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के गृह मंत्री शेख राशिद अहमद ने देश में प्रदर्शन कर रहे विपक्षी दलों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि देश की सेना के खिलाफ अपमानजनक बयान देने वाले लोगों के खिलाफ 72 घंटे के अंदर मामले दायर किए जाएंगे।

पाकिस्तान के 11 विपक्षी दलों के गठबंधन ‘पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट’ (पीडीएम) ने पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तान की सेना की और राजनीतिक मामलों में उसकी दखलंदाजी की कटु आलोचना की है।

पीडीएम का आरोप है कि सेना ने 2018 में ‘‘धांधली वाले चुनाव में ‘कठपुतली’ प्रधानमंत्री इमरान खान को पद पर बैठाया।

राशिद ने शनिवार को अपने गृहनगर रावलपिंडी में बयान दिया।

उनके हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून अखबार ने लिखा, ‘‘सशस्त्र बलों के खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ 72 घंटे में मामले दायर किए जाएंगे।’’

इससे एक दिन पहले ही पीडीएम प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा था कि सशस्त्र बलों ने देश को बंधक बना लिया है।

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल