चीन ने अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी CIA के 20 जासूसों को मरवा दिया

Ads

चीन ने अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी CIA के 20 जासूसों को मरवा दिया

  •  
  • Publish Date - May 22, 2017 / 12:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

 

वाॅशिंगटन। चीन की सरकार ने अमेरिकी गुप्तचर एजेंसी सीआईए को चालाकी से रोक दिया और उसे काम नहीं करने दिया गया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2010 से 2012 के बीच दो साल में चीन ने सीआईए के करीब 20 जासूसों को पकड़ कर न केवल जेल में डाला बल्कि यातनाएं देकर मरवा भी दिया। इससे सीआईए चीन की गोपनीय जानकारियां लेने में नाकाम रही। अधिकारियों के हवाले से न्यूयाॅर्क टाइम्स ने यह जानकारी दी है। लेकिन यह पता नहीं लग सका कि उसने जासूसों को सीआईए की वेबसाइट हैक करके पकड़ा था या किसी ने इन्हें पहचानने में मदद दी थी। रिपोर्ट में सीआईए के 10 वर्तमान और पूर्व अफसरों के हवाले से जानकारी है।