चीन को नियमों के आधार पर काम करना होगा, अमेरिका WHO में फिर से शामिल होगा : बाइडन

चीन को नियमों के आधार पर काम करना होगा, अमेरिका WHO में फिर से शामिल होगा : बाइडन

चीन को नियमों के आधार पर काम करना होगा, अमेरिका WHO में फिर से शामिल होगा : बाइडन
Modified Date: November 29, 2022 / 07:46 pm IST
Published Date: November 20, 2020 8:31 am IST

वाशिंगटन, 20 नवंबर (भाषा) अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि चीन नियम-कायदे के आधार पर काम करे और ऐलान किया कि अमेरिका फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन में शामिल होगा ।

पढ़ें- लॉकडाउन पर मुख्यमंत्री आज ले सकते हैं बड़ा फैसला, अन्य विषयों को लेकर गृह विभाग जारी करेगा गाइडलाइन

बाइडन से चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि चीन जिस प्रकार से काम कर रहा है, इसके लिये वह उसे दंडित करना चाहते हैं । बाइडन की इस टिप्पणी के बारे में उनसे पूछे जाने पर वह प्रतिक्रिया दे रहे थे। उनसे यह पूछा गया था कि क्या दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया जायेगा या फिर वहां से आयात अथवा निर्यात होने वाली वस्तुओं पर कर बढ़ाया जायेगा ।

इस साल अप्रैल में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अमेरिका के हटने की घोषणा की थी ।

पढ़ें- अनुपम खेर के एक्टिंग एक्सपर्ट बेटे को नहीं मिल रहा …

बाइडन ने कहा, ”मामला चीन को सजा देने का ज्यादा नहीं है बल्कि यह सुनिश्चित करने का है कि चीन यह समझे कि उसे नियम-कायदों के अनुसार काम करना होगा । यह एक सामान्य सी बात है ।”

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति गवर्नरों के द्विदलीय समूहों के साथ विलमिंगटन स्थित अपने आवास पर बैठक कर रहे थे। ।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ के 2 मत्स्य कृषकों को राष्ट्रीय सम्मान, 21 को दिल्ली में होंगे सम्मानित

उन्होंने कहा कि यह भी एक कारण है कि उनका प्रशासन विश्व स्वास्थ्य संगठन में दोबारा शामिल होने जा रहा है ।

बाइडन ने कहा कि उनका प्रशासन पहले ही दिन इसमें (विश्व स्वास्थ्य संगठन में) फिर से शामिल होने जा रहा है और इसके सुधार करने की जरूरत है। हमें पेरिस जलवायु समझौते को फिर से शामिल होने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:ट्रंप का चुनाव नतीजे स्वीकार ना करना बेहद गैर जिम्मेदाराना, दुनिया में गलत सं…

उन्होंने कहा, ”हमें यह सुनश्चित करना है कि शेष विश्व और हम एक साथ आयें और तय करें कि कुछ निश्चित नियम हैं जिन्हें चीन को समझना है ।”

अमेरिका चीन संबंधों के लिये राष्ट्रपति ट्रम्प का चार साल का कार्यकाल सबसे बुरा दौर था ।


लेखक के बारे में

Shahnawaz Sadique is a digital marketing powerhouse with over 15 years of experience in the industry. His expertise encompasses a wide range of skills, from content writing and affiliate marketing to product launches and email campaigns. With 15 years of experience in social media, SMM, and SEO, he's an expert at helping businesses increase their online reach. From travel to business, education, media, tech, and cyber security, Shahnawaz has a proven track record of delivering results for clients across various sectors. Shahnawaz is also working as Sr. Digital Marketing Manager @ IBC24 News. He has a 9+ years of releveant experince in news industry as well. Want to take your media company to the next level? Look no further than Shahnawaz Sadique, He has been featured in top publications like FoxNews, Yahoo, MSN, WordStream, TastyEdits, LifeWire, SheFinds , Tech.Co and many more. the ultimate digital marketing pro.