commonwealth games 2026 India medal Tally || The Economic Times file
ग्लासगो: भारतीय जूडो खिलाड़ी हर्ष सिंह ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों के -60 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीत लिया है। 23 वर्षीय हर्ष ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को वाज़ा-अरी (10-0) से हराकर भारत को जूडो में दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। (commonwealth games 2026 India medal Tally) इससे पहले महिलाओं के -48 किलोग्राम वर्ग में अस्मिता डे ने स्वर्ण जीतकर राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में जूडो में भारत का पहला गोल्ड दिलाया था। हर्ष सिंह की जीत के साथ भारत ने एक ही दिन में जूडो में दो स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ ने आक्रामक शुरुआत की, लेकिन हर्ष सिंह ने बेहतरीन रक्षात्मक खेल दिखाते हुए उन्हें कोई अंक नहीं लेने दिया। एक समय कैट्ज़ ने हर्ष को पिन करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने शानदार तरीके से खुद को बचाया और मुकाबले में वापसी की। (commonwealth games 2026 India medal Tally) अंतिम मिनट में 3:19 मिनट पर हर्ष ने निर्णायक दांव लगाते हुए शानदार थ्रो और नियंत्रित पिन के जरिए वाज़ा-अरी हासिल किया। यही स्कोर जीत के लिए पर्याप्त साबित हुआ। अंतिम क्षणों में कैट्ज़ ने वापसी की कोशिश की, लेकिन हर्ष ने धैर्य और संयम बनाए रखा। जीत की पुष्टि होते ही उन्होंने दोनों हाथ उठाकर अपनी खुशी का इजहार किया।
हर्ष सिंह ने प्री-क्वार्टर फाइनल में मलावी के चिकोंडी कथेवेरा को इप्पोन से हराया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने वानुअतु के एलन मोंथोएल को भी इप्पोन से मात दी। (commonwealth games 2026 India medal Tally) सेमीफाइनल में उनका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के पेड्रो कार्लोस एंटुन नेटो से हुआ, जिसे उन्होंने वाज़ा-अरी से जीतकर फाइनल में प्रवेश किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में इससे पहले भारत कभी भी जूडो में स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया था। शुक्रवार को पहले अस्मिता डे और फिर हर्ष सिंह ने गोल्ड जीतकर भारतीय जूडो के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया। हर्ष सिंह के स्वर्ण पदक से राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के कुल पदकों की संख्या में भी इजाफा हुआ।
Harsh Singh made a dominant run to the Men’s -60kg Final, winning his opening two bouts by Ippon before finishing the job with a commanding semi-final victory.✨
Watch him compete for Gold at 9:00 PM, LIVE & EXCLUSIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.… pic.twitter.com/W84fsowRQy
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) July 31, 2026
Historic Day for Indian Judo!
Congrats to Harsh Singh for winning a Gold. His passion and dedication are clearly reflected in the exceptional performance. Best wishes for the upcoming endeavours.#CWG2026
— Narendra Modi (@narendramodi) July 31, 2026
भारतीय मूल के अमेरिकी सर्जन ने नाक के रास्ते गोल्फ की गेंद के आकार का मस्तिष्क ट्यूमर निकाला
अंडमान निकोबार के द्वीपों तक गैस सिलेंडर पहुंचाने के लिए जहाज किराए पर लेगी इंडियन ऑयल
एप्पल ने जून तिमाही में 109.4 अरब डॉलर का रिकॉर्ड राजस्व कमाया, महंगे चिप से दबाव बढ़ा
महाराष्ट्र सरकार ने फैसले में संशोधन किया : अब मंत्रियों को भी मिलेंगे मुद्रित अखबार