कोविड राहत पैकेज पर शीर्ष अमेरिकी सांसदों के बीच बनी सहमति

कोविड राहत पैकेज पर शीर्ष अमेरिकी सांसदों के बीच बनी सहमति

कोविड राहत पैकेज पर शीर्ष अमेरिकी सांसदों के बीच बनी सहमति
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: December 20, 2020 9:39 am IST

वाशिंगटन, 20 दिसंबर (एपी) अमेरिकी संसद कांग्रेस के शीर्ष सदस्यों के बीच करीब एक हजार अरब डॉलर के कोविड-19 आर्थिक राहत पैकेज की आखिरी रूकावट दूर करने पर सहमति बन गयी है जिससे रविवार को उस पर मतविभाजन का रास्ता साफ हो गया।

एक डेमोक्रेट सदस्य ने ई-मेल से बताया कि शनिवार देर शाम सहमति बनी और समझौते की भाषा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और उसे रविवार को जारी किया जाएगा।

संघीय रिजर्व आपात शक्तियों पर चल रही खींचतान के बीच यह सहमति बनी है। सीनेट के शीर्ष डेमोक्रेट और वरिष्ठ रिपब्लिकन सदस्यों के बीच यह सहमति बनी।

एपी

राजकुमार अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में