जानवरों से मनुष्य में फैल सकता है सुअरों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस, वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आयी नई बात

जानवरों से मनुष्य में फैल सकता है सुअरों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस, वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आयी नई बात

जानवरों से मनुष्य में फैल सकता है सुअरों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस, वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आयी नई बात
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: October 14, 2020 10:40 am IST

वाशिंगटन, 14 अक्टूबर (भाषा) सूअरों को संक्रमित करने वाला कोरोना वायरस मनुष्य में भी फैल सकता है। यह बात एक नये अध्ययन में सामने आयी है और इसमें कहा गया है कि यह वायरस ‘‘वैश्विक अर्थव्यवस्था के साथ ही मानव स्वास्थ्य को भी प्रतिकूल रूप से प्रभावित कर सकता है।’’ इस तरह के कोरोना वायरस से सूअरों को दस्त होता है।

read more:कलयुगी मां ने बच्चे को जन्म देते ही खिड़की से फेंका, फिर नहाकर चैन की नींद सो… 

अनुसंधानकर्ताओं के अनुसार कोरोना वायरस के इस ‘स्ट्रेन’ को ‘स्वाइन एक्यूट डायरिया सिंड्रोम कोरोना वायरस (एसएडीएस-सीओवी) के तौर पर जाना जाता है। यह कोरोना वायरस चमगादड़ों से उभरा और इसकी जानकारी 2016 में सामने आयी थी। उसके बाद से इससे पूरे चीन में सूअरों के झुंड संक्रमित हुए हैं। इन अनुसंधानकर्ताओं में अमेरिका में चैपल हिल स्थित यूनिवर्सिटी आफ नॉर्थ कैरोलिना के अनुसंधानकर्ता भी शामिल थे।

read more: कोरोना वायरस अब भी सामुदायिक स्तर पर : सिंगापुर के मंत्री

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा है कि इस तरह की बीमारियों से दुनिया में उन कई देशों की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो सकती है, जो सूअर के मांस पर निर्भर हैं। ‘पीएनएएस’ जर्नल में प्रकाशित इस नये अध्ययन के अनुसार वैज्ञानिकों ने एसएडीएस-सीओवी से संभावित खतरे का आकलन करने के लिए प्रयोगशाला में परीक्षण किये। इससे यह बात सामने आयी कि यह वायरस मनुष्य के लीवर और आंत की कोशिकाओं में तेजी से बढ़ सकता है।

read more: ह्यूस्टन विश्ववद्यालय ने कोरोना टीका के लिए भारतीय-अमेरिकी की कंपनी…

वैज्ञानिकों ने अध्ययन में लिखा है ‘‘एसएडीएस-सीओवी मनुष्य के फेफड़े और आंतों की कोशिकाओं में बढ़ सकता है। यह कोरोना वायरस वैश्विक अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।’’ वैज्ञानिकों ने कहा कि यह वायरस बीटाकोरोना वायरस एसएआरएस-सीओवी-2 के परिवार का है जो मनुष्यों में श्वसन संबंधी बीमारी कोविड-19 का कारण बनता है। एसएडीएस-सीओवी एक अल्फाकोरोना वायरस है जो सूअरों में पेट और आंत संबंधी बीमारी का कारण बनता है। वैज्ञानिकों ने कहा कि इस वायरस से गंभीर दस्त और उल्टी होती है और यह विशेष तौर पर कम आयु के सूअरों के लिए घातक है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com