पूरे देश में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और मदरसा, कुछ क्षेत्रों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, इस देश की सरकार ने लिया फैसला

Ads

पूरे देश में 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और मदरसा, कुछ क्षेत्रों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, इस देश की सरकार ने लिया फैसला

  •  
  • Publish Date - June 13, 2021 / 07:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:15 PM IST

ढाका: बांग्लादेश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने स्कूलों और कॉलेजों को 30 जून तक बंद रखने का फैसला लिया है। उल्लेखनीय है कि महामारी को फैलने से रोकने के लिए बांग्लादेश ने 17 मार्च, 2020 को सभी स्कूलों को बंद कर दिया था। सभी परीक्षाएं भी रद्द कर दी गयी हैं।

Read More: धोनी ने लगाई घोड़े से रेस, लाइव दौड़ देखकर साक्षी रह गई दंग, वीडियो देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, देखें कौन जीता

ढाका ट्रिब्यून अखबार की खबर के अनुसार, शिक्षा मंत्रालय ने शनिवार को अधिसूचना में कहा कि सभी प्राथमिक, माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक और कॉलेज स्तर के संस्थान, मदरसे आदि धार्मिक स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे।

Read More: महिला ने फ्रैंड्स के लिए कमोड में बनाया ड्रिंक, अनजान मेहमानों ने गिलास भर-भरकर छलकाए जाम.. वायरल हो रहा वीडियो

शिक्षा मंत्री दिपू मोनी ने पिछले महीने कहा था कि संक्रमण को ध्यान में रखते हुए समीक्षा के बाद 13 जून से स्कूलों में सामान्य शिक्षण शुरू किया जा सकता है।

Read More: Flipkart Bumper offer for SBI Customers : SBI में है खाता तो 10 प्रतिशत सस्ते मिलेंगे स्मार्ट फोन, टीवी समेत ये आइटम्स, फ्लिपकार्ट दे रहा बंपर ऑफर, देखें पूरी जानकारी

अधिसूचना के आधार पर अखबार ने लिखा है, ‘‘कुछ जिलों में कोविड-19 संबंधी स्थिति खराब हुई है और कई क्षेत्रों में लॉकडाउन है। छात्रों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तथा कोविड-19 तकनीकी समिति की सलाह पर प्रतिबंधों को आगे बढ़ाया जा रहा है।’’

Read More: पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में बाल बाल बचे मैच रेफरी और अंपायर, आधा घंटा देर से शुरू हुआ मैच