कोविड-19: श्रीलंका को अमेरिका में बने फाइजर टीके की पहली खेप मिली

Ads

कोविड-19: श्रीलंका को अमेरिका में बने फाइजर टीके की पहली खेप मिली

  •  
  • Publish Date - July 5, 2021 / 11:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

कोलंबो, पांच जुलाई (एपी) श्रीलंका ने सोमवार को कोविड-19 के फाइजर टीके की पहली खेप प्राप्त की। इसके साथ ही, अमेरिका निर्मित यह टीका पाने वाला दक्षिण एशिया का वह पहला देश हो गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका सरकार द्वारा प्रत्यक्ष रूप से खरीदी गई फाइजर टीके की 26,000 खुराक सोमवार को देश में पहुंच गई।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि श्रीलंका ने साल फाइजर की 50 लाख खुराक खरीदने के करार पर हस्ताक्षर किया है।

श्रीलंका को इस महीने फाइजर के टीके की दो लाख खुराक मिलने की उम्मीद है।

राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रीलंका, फाइजर टीके की खुराक की खेप प्राप्त करने वाला दक्षिण एशिया का पहला देश बन गया है।’’

श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश के कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अब तक भारत निर्मित एस्ट्राजेनेका, चीन के सायनोफार्म और रूसी स्पूतनिक वी टीकों का उपयोग किया है।

एपी

सुभाष माधव

माधव