कीव में रिहायशी इमारत पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या 24 हुई

कीव में रिहायशी इमारत पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या 24 हुई

कीव में रिहायशी इमारत पर हुए हमले में मरने वालों की संख्या 24 हुई
Modified Date: May 15, 2026 / 01:48 pm IST
Published Date: May 15, 2026 1:48 pm IST

कीव, 15 मई (एपी) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा कि एक दिन पहले कीव की रिहायशी इमारत पर रूस की ओर से किए गए मिसाइल हमले में तीन बच्चों समेत 24 लोगों की जान चली गई।

जेलेंस्की ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि राहत और बचाव दल ने एक दिन से अधिक समय में अभियान पूरा किया।

यूक्रेनी वायुसेना के मुताबिक, क्रूज मिसाइल ने नौ मंजिला इमारत के कोने वाले हिस्से को सीधे निशाना बनाया। इसने कहा कि व्यापक स्तर पर आक्रमण शुरू होने के बाद से यह रूस का अब तक का सबसे बड़ा हमला है।

जेलेंस्की ने कहा कि इस हमले का मुख्य निशाना यूक्रेन की राजधानी कीव रही जिसमें 48 अन्य लोग घायल भी हुए।

एपी

खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में