वांशिगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार गूगल सर्च इंजन उनके खिलाफ फेक और निगेटिव खबरें दिखा रहा है। ट्रंप ने गूगल, ट्विटर और फेसबुक पर भड़कते हुए कहा कि जब गूगल पर ट्रंप न्यूज सर्च करो तो बुरी और निगेटिव खबरें ही पढ़ने को मिलती है। उन्होंने इन कंपनियों को चेताया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया हैं कि गूगल पर इडियट सर्च करने पर ज्यातदातर उनकी खबर होती है।
जब अमेरिकी मीडिया संस्थाउ शिकागो ट्रिब्यून ने ट्रंप के आरोपों की जांच की तो कई आरोप सही पाया गये। उनकी एक रिपोर्ट के अनुसार अगर dumb presidential tweets सर्च किया जाए तो सिर्फ ट्रंप के ट्वीट ही मिलते हैं। वहीं president Russian hookers सर्च करने पर ट्रंप की तस्वी रें सामने आती है, यह अमेरिकी राष्ट्ररपति के लिए आपत्तिजनक है।
पढ़ें- माननीयों के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां, लालबत्ती गई लेकिन जलवा बरकरार, देखिए वीडियो
गूगल ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि उनकी ओर से सर्च इंजन में कोई छेड़छाड़ नहीं की जाती है। सर्च रिजल्टम कई कॉम्पकलेक्सओ एलगोरिदम की वजह से तय होते हैं, कंपनी लोगों को उनके सर्च से जुड़े सबसे करीबी और सटीक नतीजों को देने की कोशिश करती है। इसके लिए हर साल सर्च एलगोरिदम में बदलाव और अपडेशन किया जाता है। गूगल ने ये भी कहा कि सर्च का इस्तेमाल किसी राजनीतिक एजेंडे को बढ़ावा देने के लिए नहीं किया जाता है। वहीं ट्रंप के विरोधियों ने भी निशाना साधते हुए कहा कि अगर आप नेगेटिव काम ही करेंगे तो सर्च में वह ही सामने आएगा, उनके अनुसार ट्रंप को आरोप लगाने की जगह सही कामों पर ध्यासन देना चाहिए। ट्रंप ने ट्वीट कर यह भी कहा है कि 96% से भी अधिक ट्रम्प न्यूज के सर्च रिजल्ट में नेशनल वामपंथी मीडिया का हाथ है, जो काफी खतरनाक है। गूगल और अन्य कंपनियां कंजरवेटिव की आवाज दबा रहे हैं और खबरों को छिपा रहे हैं। वहीं आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गूगल की पैरंट कंपनी अल्फा बेट के पूर्व चेयरमैन एरिक श्मिट ने ट्रंप के खिलाफ पिछले राष्ट्रपपति चुनाव में हिलेरी क्लिंटन को सपोर्ट किया था। वहीं कई अपुष्ट दावों के अनुसार उस दौरान हिलेरी से जुड़े नेगेटिव सर्च रिजल्टो कम किए गए थे। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गूगल के कई पूर्व कर्मचारी पूर्व राष्ट्रीपति बाराक ओबामा की सरकार में काम कर रहे थे।
पढ़ें-बरसात में दलदल में तब्दील सड़क, छात्रों के लिए तकलीफदेह है तीन किमी स्कूल का सफर
आपको बता दें कि ट्रंप गूगल के खिलाफ हमेशा से इतने गुस्साव नहीं रहें, इससे पहले जुलाई 2018 में मोबाइल फोन ऑपरेटिंग सिस्टम को लेकर गूगल के खिलाफ पांच अरब डॉलर का जुर्माना लगने पर ट्रम्प ने गूगल को अमेरिका की महान कंपनी बताया था।
वेब डेस्क, IBC24