पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.3 तीव्रता का भूकंप

Ads

पाकिस्तान के कई हिस्सों में 6.3 तीव्रता का भूकंप

  •  
  • Publish Date - January 29, 2023 / 04:31 PM IST,
    Updated On - January 29, 2023 / 04:31 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 29 जनवरी (भाषा) पाकिस्तान के कई हिस्सों में रविवार को 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका महसूस किया गया। हालांकि, अबतक इससे जानमाल की हानि की कोई खबर नहीं है।

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ताजिकिस्तान में सतह से करीब 150 किलोमीटर की गहराई में था।

विभाग ने बताया कि भूकंप का ताजा झटका स्थानीय समयानुसार 12 बजकर 54 मिनट पर महसूस किया गया। हालांकि, भूकंप पर नजर रखने वाले स्वतंत्र ट्रैकर यूरोपीय भूमध्य सागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अटक के करीब आया।

रेडियो पाकिस्तान ने बताया कि तत्काल भूकंप से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रेडियो पाकिस्तान के मुताबिक, भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी और देश के अन्य इलाकों में महसूस किये गये।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान भूकंप संभावित क्षेत्र में आता है। देश में सबसे घातक भूकंप वर्ष 2005 में आया था, जिसमें 74 हजार से अधिक लोगों की जान गई थी।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप