ईरान में एक ‘शॉपिंग सेंटर’ में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 36 लोग घायल

Ads

ईरान में एक ‘शॉपिंग सेंटर’ में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 36 लोग घायल

  •  
  • Publish Date - May 6, 2026 / 11:27 AM IST,
    Updated On - May 6, 2026 / 11:27 AM IST

तेहरान, छह मई (एपी) ईरान की राजधानी के समीप एक ‘शॉपिंग सेंटर’ में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 36 लोग घायल हो गए। सरकारी टीवी चैनल ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सरकारी टेलीविजन चैनल ‘आईआरआईबी’ ने बताया कि तेहरान प्रांत के अंदिशेह कस्बे में स्थित ‘अर्घावन शॉपिंग सेंटर’ में मंगलवार को आग लग गई हालांकि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है तथा प्राधिकारी इस संबंध में जांच कर रहे हैं।

टेलीविजन पर दिखाए गए फुटेज में दमकलकर्मी आग की लपटों को बुझाने के काम में लगे दिखाई दिए, वहीं बहुमंजिला इमारत से काले धुएं का गुबार उठता भी दिखाई दे रहा है।

फिलहाल इस बात का कोई संकेत नहीं मिला कि आगजनी की घटना युद्ध से जुड़ी हुई थी। यहां अमेरिका के साथ लगभग तीन सप्ताह से एक अस्थिर युद्धविराम कायम है।

एपी यासिर शोभना

शोभना