दिल्ली के रोहिणी में एक मकान में लगी आग

दिल्ली के रोहिणी में एक मकान में लगी आग

दिल्ली के रोहिणी में एक मकान में लगी आग
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 3, 2021 6:16 am IST

नयी दिल्ली, तीन जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी इलाके के एक मकान में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद चार लोगों को बचाया गया।

दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग बुझाने के अभियान के दौरान एक अग्निशमन कर्मी झुलस गया।

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में आग लगने की सूचना सुबह करीब छह बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। चार लोगों को बचा लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में