उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी में पांच लोगों की मौत
उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच गोलीबारी में पांच लोगों की मौत
पेशावर, सात जून (भाषा) उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में जमीन विवाद को लेकर प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए और दो घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
यह घटना शनिवार को खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के दक्षिण वजीरिस्तान में तोई खुला पुलिस थानाक्षेत्र में आने वाले गुल कच इलाके में घटी।
पुलिस ने बताया कि घायलों को प्रारंभिक चिकित्सा उपचार प्रदान किया गया और फिर उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाना ले जाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाषा शफीक सुरेश
सुरेश

Facebook


