Five Militants Killed in Encounter: सेना के साथ मुठभेड़ में पांच आतंकवादी ढेर, हथियार और गोलाबारूद बरामद

Ads

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ ने कहा कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पांच आतंकवादी ढेर हो गए।

  •  
  • Publish Date - December 9, 2023 / 03:20 PM IST,
    Updated On - December 9, 2023 / 03:50 PM IST

Five wanted militants killed in encounter: पेशावर, 9 दिसंबर । पाकिस्तान के अशांत उत्तर पूर्वी क्षेत्र में एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में कम से कम पांच वांछित आतंकवादी ढेर हो गए। पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

घटना शुक्रवार को दक्षिणी वजीरिस्तान के सीमावर्ती जिले टांक में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खबर मिलने के बाद अभियान चलाया था।

read more: Chhattisgarh CM Face: छत्तीसगढ़ को मिलेगा आदिवासी सीएम? इस नेता को राजगद्दी पर बैठा सकती है भाजपा

सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंस’ ने कहा कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पांच आतंकवादी ढेर हो गए।

सुरक्षा बलों ने मारे गए आतंकवादियों के पास से हथियार और गोलाबारूद बरामद किया है।

read more: Weight Loss Tips: सर्दियों के मौसम में रोजाना सुबह खाली पेट पीएं ये पानी, कुछ ही दिन में कम हो जाएगा बढ़ा हुआ वजन