पाकिस्तान और चीन के विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया में शांति, स्थायित्व बहाल करने की अपील की

Ads

पाकिस्तान और चीन के विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया में शांति, स्थायित्व बहाल करने की अपील की

  •  
  • Publish Date - March 27, 2026 / 09:39 PM IST,
    Updated On - March 27, 2026 / 09:39 PM IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 27 मार्च (भाषा) पाकिस्तान के विदेश मंत्री इस्हाक डार ने शुक्रवार को अपने चीनी समकक्ष वांग यी से बात कर पश्चिम एशिया में शांति कायम करने के लिए जारी प्रयासों पर चर्चा की।

उप प्रधानमंत्री डार ने ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि उन्होंने सीपीसी सेंट्रल कमिटी के पॉलिटिकल ब्यूरो के सदस्य वांग के साथ पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति पर बातचीत की।

दोनों पक्षों ने पश्चिम एशिया और इसके आसपास शांति व स्थिरता बहाल करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डार ने कहा, “हमने संघर्ष को तुरंत समाप्त करने, शांति वार्ता फिर से शुरू करने, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, समुद्री मार्गों की सुरक्षा, और संयुक्त राष्ट्र चार्टर का पालन करने के उद्देश्य से किए जा रहे सभी प्रयासों का समर्थन करने पर सहमति व्यक्त की।”

दोनों पक्षों ने सभी विवादों का समाधान संवाद और कूटनीति के माध्यम से करने के प्रयास जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।

चीनी राजदूत जियांग जेदोंग और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के बीच मुलाकात के एक दिन बाद डार और वांग के बीच यह बातचीत हुई है।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप