young man beat own mother & father, one died and one critical
Former CNN presenter Bernard Shaw passes away: न्यूयॉर्क (अमेरिका), 9 सितंबर (एपी) समाचार चैनल ‘सीएनएन’ के पूर्व प्रस्तोता बर्नार्ड शॉ का निधन हो गया है। वह 82 वर्ष के थे।
अश्वेत पत्रकार को राष्ट्रपति पद की बहस के दौरान आक्रामक सवाल करने और 1991 में बगदाद से खाड़ी युद्ध की शांतिपूर्वक ‘रिपोर्टिंग’ करने के लिए पहचाना जाता है।
read more: ये कैसा उर्दू का स्कूल… जहां एक भी नहीं है इस भाषा के शिक्षक, छात्रों का भविष्य अधर में
‘सीएनएन’ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम जॉनसन के अनुसार, निमोनिया से जुझ रहे शॉ का बुधवार को वाशिंगटन के एक अस्पताल में निधन हो गया।
Former CNN presenter Bernard Shaw passes away: समाचार चैनल ‘सीबीएस’ और ‘एबीसी’ के लिए भी बतौर समाचार प्रस्तोता काम कर चुके शॉ 1980 में ‘सीएनएन’ के साथ जुड़े थे। उस समय उन्हें ‘सीएनएन’ का मुख्य प्रस्तोता बनाया गया था।
read more: नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने
वह 61 वर्ष की आयु में 2001 में सेवानिवृत्त हो गए थे।
‘सीएनएन’ के पत्रकार जॉन किंग ने ट्विटर पर शॉ को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, ‘‘ मृदुभाषी होने के साथ एक बुलंद आवाज के धनी। वह कई लोगों के पथप्रदर्शक व प्रेरणा स्रोत थे।’’
सीएनएन के वर्तमान मुख्य कार्यकारी क्रिस लिच ने भी शॉ को श्रद्धांजलि अर्पित की है।