इस्लामाबाद, (भाषा) पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री मीर जफरुल्लाह खान जमाली का बुधवार को रावलपिंडी के एक सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार ने यह जानकारी दी। वह 76 वर्ष के थे।
Read More News: किसान के 4 खलिहानों में भीषण आगजनी, जलकर खाक हुआ धान
कुछ दिनों पहले दिल का दौरा पड़ने के बाद जमाली को आर्म्ड फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हार्ट डिजीज में जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था।
Read More News: वरिष्ठ पत्रकार ललित सुरजन के निधन पर प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने जताया शोक
उनकी रिश्तेदार और नेता सना जमाली ने मीडिया को बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री का बुधवार शाम को निधन हो गया। जमाली ने नवंबर 2002 से जून 2004 तक प्रधानमंत्री के रूप में काम किया।
Read More News: सीएम भूपेश बघेल ने दुर्ग में किया लोक कला मार्ग का लोकार्पण, दादा-दादी नाना-नानी पार्क में पंथी, सुआ और राऊत नाच की झांकी