व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारियों ने सत्ता के सहयोगात्मक हस्तांतरण की अपील की

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारियों ने सत्ता के सहयोगात्मक हस्तांतरण की अपील की

व्हाइट हाउस के पूर्व अधिकारियों ने सत्ता के सहयोगात्मक हस्तांतरण की अपील की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: November 9, 2020 4:00 am IST

वाशिंगटन, नौ नवंबर (भाषा) व्हाइट हाउस में पिछले तीन कार्यकालों में शामिल रहे एक द्विदलीय समूह ने अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से ‘‘चुनाव के बाद सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया तत्काल’’ आगे बढ़ाने की अपील की है।

‘सेंटर फॉर प्रेजिडेंशियल ट्रांजिशन’ सलाहकार बोर्ड ने यह अपील ऐसे समय में की है, जब ‘जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन’ ने निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में अभी डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडेन को औपचारिक मान्यता नहीं दी है। यह सत्ता हस्तांतरण के लिए धन जारी करने के लिए आवश्यक कदम है और इसी के बाद एजेंसियों में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू करने के लिए बाइडेन की टीम को हरी झंडी मिलेगी।

सलाहकार बोर्ड ने एक बयान में कहा कि यह कड़ी मेहनत से लड़ा गया चुनाव था, लेकिन इतिहास ऐसे राष्ट्रपतियों के उदाहरण से भरा पड़ा है, जिन्होंने चुनाव परिणाम के बाद अपने उत्तराधिकारियों की गरिमा के साथ मदद की।

इस बयान पर पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश के कार्यकाल में व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रहे जोश बोल्टन एवं स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री रहे माइकल लिविट, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ रहे थॉमस ‘मैक’ मैक्लार्टी और पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में मंत्री रहे पेन्नी प्रित्जकर ने हस्ताक्षर किए।

एपी

सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में