सटोरिया लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

Ads

सटोरिया लिवाली से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 08:47 PM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 08:47 PM IST

नयी दिल्ली, नौ जुलाई (भाषा) वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी के वायदा भाव में लगभग 2 प्रतिशत का सुधार लौटा और यह 2.27 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद, निचले स्तरों पर लिवाली उभरने से चांदी को शुरुआती नुकसान की भरपाई करने में मदद मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के सितंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3,841 रुपये यानी करीब दो प्रतिशत की तेजी के साथ 2,27,278 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 11,186 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाल की गिरावट के बाद सस्ते दाम पर लिवाली उभरने और वैश्विक बाजार से मिले मजबूत संकेतों ने चांदी की कीमतों में सुधार आने का समर्थन किया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सितंबर डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा 2 प्रतिशत से कुछ अधिक बढ़कर 59.73 डॉलर प्रति औंस हो गए।

भाषा राजेश राजेश

राजेश