MLA Anant Singh
नई दिल्ली। Hollywood legend passes away: सिनेमा जगत से दुखद खबर निकलकर सामने आई है। हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जेम्स कॉन का 82 साल की उम्र में निधन हो गया है। जेम्स कॉन ने कई दशकों तक हॉलीवुड इंडस्ट्री पर राज किया। द गॉडदफादर और Brian’s Song जैसी फिल्मों से उन्होंने दर्शकों के बीच अलग जगह है।>>*IBC24 News Channel के WhatsApp ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां Click करें*<<
यह भी पढ़ें: अब इस कंपनी ने ग्राहकों को दिया झटका, बढ़ाए अपने रिचार्ज प्लान्स के दाम, कम की वैलेडिटी
Hollywood legend passes away : जेम्स के ही ट्विटर हैंडल से उनके निधन की जानकारी दी गई है। पोस्ट में लिखा कि हमे बड़े ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि जिम्मी का 6 जुलाई को शाम के वक्त निधन हो गया। फैन्स और शुभचिंतकों की संवेदनाओं का हम सम्मान करते हैं। इस मुश्किल समय में परिवार की निजता का ख्याल रखें। जैम्स के छोड़ जाने से पूरी इंडस्ट्री गमजदा हो गई है। सेलेब्स लगातार ट्वीट कर इस महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं, उनके निभाए किरदारों को याद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: मंदिर के सामने मिली युवक की लाश, पुलिस ने जताई बलि देने की आशंका
निधन की खबर देश में शोक की लहर दौड़ गई है। कई लोग लगातार महान कलाकार को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कॉमेडियन Andy Richter ने कहा कि मैं बहुत किस्मत वाला था जो उनके साथ काम करने का मौका मिला था। वे कलाकार तो शानदार थे ही, लेकिन इंसान और ज्यादा अच्छे थे। थ्रिलर फिल्म Misery में जेम्स को कास्ट करने वाले डायरेक्टर रॉब रीनर भी उनके निधन से दुखी है। वे बताते हैं कि मुझे जेम्स के साथ काम करना बहुत अच्छा लगता था। उनके परिवार को बहुत सारा प्यार।