अगर अमेरिका युद्ध शुरू करता है तो इस बार यह ‘क्षेत्रीय युद्ध’ होगा: ईरान के सर्वोच्च नेता की चेतावनी

अगर अमेरिका युद्ध शुरू करता है तो इस बार यह 'क्षेत्रीय युद्ध' होगा: ईरान के सर्वोच्च नेता की चेतावनी

अगर अमेरिका युद्ध शुरू करता है तो इस बार यह ‘क्षेत्रीय युद्ध’ होगा: ईरान के सर्वोच्च नेता की चेतावनी
Modified Date: February 1, 2026 / 02:48 pm IST
Published Date: February 1, 2026 2:48 pm IST

दुबई, एक फरवरी (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अगर वह युद्ध शुरू करता है तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध होगा।

अयातुल्ला अली खामेनेई की इस टिप्पणी को उनकी सीधी धमकी माना जा रहा है।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने इन टिप्पणियों के बारे में अपनी खबर में जानकारी दी।

खामेनेई ने कहा, ‘‘हम उकसाने वाले लोग नहीं हैं और हम किसी भी देश पर हमला करने की कोशिश नहीं कर रहे हैं। लेकिन ईरानी राष्ट्र किसी भी ऐसे व्यक्ति या देश को करारा जवाब देगा जो उस पर हमला या उसका उत्पीड़न करेगा।’’

एपी देवेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में