Iran Attacks Saudi Arabia:
दुबई: Iran Attacks Saudi Arabia: सऊदी अरब ने एक रिहायशी क्षेत्र पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय और एक बांग्लादेशी नागरिक के मारे जाने की सूचना दी है। सऊदी अरब ने यह भी बताया कि हमले में 12 बांग्लादेशी नागरिक घायल भी हुए हैं। नौ दिनों से जारी युद्ध के दौरान ईरान द्वारा खाड़ी और अन्य देशों को निशाना बनाकर किए गए सैकड़ों मिसाइल और ड्रोन हमलों के बीच सऊदी अरब का यह बयान रविवार शाम को आया। अरब लीग के प्रमुख अहमद अबुल घेइत ने रविवार को एक राजनयिक बैठक में अरब देशों पर हमले की ईरान की ‘‘अविवेकपूर्ण नीति’’ की कड़ी आलोचना की।
Iran Attacks Saudi Arabia: ये दिल दहला देने वाला मंजर उस वक्त शुरू हुआ जब सऊदी एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की एक घातक मिसाइल को हवा में ही इंटरसेप्ट किया लेकिन उस मिसाइल का भारी-भरकम और जलता हुआ मलबा सीधे एक रिहायशी इमारत पर जा गिरा। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास की दीवारें हिल गईं और चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में न सिर्फ दो जानें गईं, बल्कि 12 अन्य लोग भी बुरी तरह जख्मी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूरे अल-खर्ज इलाके में इस वक्त मातम और दहशत का माहौल है।
खाड़ी देशों में छिड़ी यह खौफनाक जंग अब केवल सेनाओं के बीच नहीं रही। मिडिल ईस्ट में बढ़ते इस तनाव ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया है, क्योंकि अब आम विदेशी कामगार भी भेंट चढ़ रहे हैं। सऊदी अरब, कुवैत और यूएई जैसे देशों में लाखों भारतीय अपनी मेहनत से रोजी-रोटी कमा रहे हैं, लेकिन अल-खर्ज की इस घटना ने एक भयावह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या अब ये शहर भी सुरक्षित नहीं रहे?