भारतीय मूल की शिक्षाविद, दक्षिण एशिया की इतिहासकार को ब्रिटेन का पुरस्कार

Ads

भारतीय मूल की शिक्षाविद, दक्षिण एशिया की इतिहासकार को ब्रिटेन का पुरस्कार

  •  
  • Publish Date - October 21, 2023 / 09:01 PM IST,
    Updated On - October 21, 2023 / 09:01 PM IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, 21 अक्टूबर (भाषा) ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की भारतीय मूल की दो शिक्षाविद और किंग्स कॉलेज लंदन की एक दक्षिण एशियाई इतिहासकार ब्रिटेन का 30 लाख पाउंड का लीवरहल्मे ट्रस्ट पुरस्कार 2023 प्राप्त करने वाले 30 व्यक्तियों में शामिल हैं। यह पुरस्कार विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण शोध करने वालों को दिया जाता है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में दर्शनशास्त्र संकाय की प्रोफेसर अमिया श्रीनिवासन को ज्ञान-पद्धति शास्त्र, सामाजिक एवं राजनीतिक दर्शन, नारीवाद और दर्शनशास्त्र के इतिहास पर उनके काम के लिए इस पुरस्कार के लिए चुना गया है।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की समाजशास्त्र विभाग की प्रोफेसर रिधि कश्यप को जनसांख्यिकी, सामाजिक सांख्यिकी, कम्प्यूटेशनल सोशल साइंस, डिजिटल एंड कम्प्यूटेशनल डेमोग्राफी और लैंगिक असमानताओं पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।

इस बीच, किंग्स कॉलेज लंदन में आधुनिक दक्षिण एशिया और हिंद महासागर की इतिहासकार डॉ. बेरेनिस गयोट-रिचर्ड को दक्षिण एशिया के इतिहास और अंतरराष्ट्रीय इतिहास एवं औपनिवेशीकरण से मुक्ति के इतिहास पर उनके काम के लिए सम्मानित किया गया है।

भाषा अमित सुभाष

सुभाष