दुबई, आठ मई (भाषा) भारतीय मिशन ने शुक्रवार को कहा कि एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ समुद्री घटना में एक भारतीय नाविक की मृत्यु हो गई।
दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन कहा कि ‘समुद्र में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में जानकर हमें गहरा दुख हुआ, जिसके कारण जहाज के एक भारतीय नाविक की दुखद मृत्यु हो गई।’
वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि वह जहाज के मालिक के संपर्क में है और आगे की जानकारी जुटा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘वाणिज्य दूतावास इस मामले में प्राथमिकता के आधार पर हर संभव सहायता प्रदान करेगा।’
भाषा तान्या अविनाश
अविनाश