Iran Airport Attack Live Video: ईरान के F-5 और F-4 फाइटर जेट को इजरायल ने किया जमींदोज, एयरपोर्ट पर हमले का लाइव वीडियो आया सामने

Ads

Iran Airport Attack Live Video: इजरायल ने हवाई हमले में ईरान के तबरीज एयरपोर्ट पर दो F5, F4 फाइटर जेट को नस्तानाबूत कर दिया।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 08:12 PM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 09:48 PM IST

Iran Airport Attack Live Video/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • इजरायल ने शनिवार 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ ऑपरेशन 'रोरिंग लायन' शुरू किया।
  • इजरायल की वायुसेना ईरान पर कहर बनकर टूटी हैं।
  • इजरायल ने हवाई हमले में ईरान के दो F5, F4 फाइटर जेट को नस्तानाबूत कर दिया।

Iran Airport Attack Live Video: नई दिल्ली: इजरायल ने शनिवार 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ ऑपरेशन ‘रोरिंग लायन’ शुरू किया। इजरायल की वायुसेना ईरान पर कहर बनकर टूटी हैं। ऐसा दावा किया जा रहा है कि, इजरायल की ओर से 200 से अधिक लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ हमले में किया। (Iran Airport Attack Live Video) इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई। हमलों का सिलसिला रविवार को भी जारी है।

ईरान पर लगातार बम बरसा है इजरायल

Iran Airport Attack Live Video:  इजरायल लगातार ईरान पर बम बरसा रहा है और वहीं तेहरान की ओर से अमेरिका के सहयोगी 8 देशों पर हमला किया जा रहा है। इस बीच इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने एक वीडियो जारी किया है। दावा किया जा रहा है कि इजरायल ने हवाई हमले में ईरान के तबरीज एयरपोर्ट पर दो F5, F4 फाइटर जेट को नस्तानाबूत कर दिया।

IDF ने जारी किया हमले का वीडियो

बताया जा रहा है कि, ये हमला ऐसे समय में हुआ, जब दोनों लड़ाकू विमान उड़ान भरने की तैयारी कर रहे थे। इजरायली डिफेंस फोर्स ने एक्स पर लिखा कि यह हमला ईरानी एयर फोर्स की गतिविधियों को कमजोर करने और उसके एरियल डिफेंस सिस्टम की कमजोरी को और बढ़ाने के लिए किया गया था।

Iran Airport Attack Live Video:  आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के कई शहरों पर एक साथ हमले किए। इस हमले में तेहरान को तगड़ा नुकसान पहुंचा है। ईरानी मीडिया के अनुसार, खामेनेई के साथ-साथ उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी मौत हो गई। ईरान की मीडिया ने रविवार को दावा किया कि खामेनेई की हत्या उनके आवास परिसर में (Iran Airport Attack Live Video) हुई और उनके शव की तस्वीर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देखी।

इन्हे भी पढ़ें:-