Iran Israel War News: सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने मचाई भयंकर तबाही! नए कमांडर-इन-चीफ की अचानक नियुक्ति, दुबई-दोहा में धमाकों की गूंज

Ads

Iran Israel War News: मिडिल ईस्ट में तेज हुए इजरायल-ईरान युद्ध ने क्षेत्रीय राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। शुरुआती इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद पूरे ईरान में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया है।

  •  
  • Publish Date - March 1, 2026 / 10:58 AM IST,
    Updated On - March 1, 2026 / 11:08 AM IST

khamenei death/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दुबई में कई जोरदार धमाके
  • दोहा में भी विस्फोट खबर
  • खामेनेई मौत के बाद तनाव

Iran Israel Tension News: मिडिल ईस्ट में तेज हुए इजरायल-ईरान युद्ध ने क्षेत्रीय राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। शुरुआती इजरायली हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद पूरे ईरान में अमेरिका और इजरायल के खिलाफ भारी आक्रोश फैल गया है। सरकारी बयानों में इसे “शहादत” बताया गया और बदला लेने की कसम खाई गई है।

Iran Israel War: ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ने संभाली कमान

इसी बीच सैन्य नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार वरिष्ठ सैन्य अधिकारी अहमद वाहिदी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 2025 को ही खामेनेई ने उन्हें डिप्टी कमांडर-इन-चीफ बनाया था, जिससे स्पष्ट है कि नेतृत्व परिवर्तन की तैयारी पहले से चल रही थी।

कौन हैं ब्रिगेडियर जनरल अहमद वाहिदी ?

अहमद वाहिदी का सैन्य और राजनीतिक करियर काफी प्रभावशाली और विवादों से घिरा रहा है। वे 1988 से 1998 तक कुद्स फोर्स के पहले कमांडर रहे, जो IRGC की वह विशेष शाखा है जो विदेशों में सैन्य और खुफिया अभियानों को अंजाम देती है। बाद में वे 2009 से 2013 तक ईरान के रक्षा मंत्री और 2021 से 2024 तक राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के कार्यकाल में गृह मंत्री भी रहे। वे एक्सपीडिएंसी डिस्कर्नमेंट काउंसिल के सदस्य तथा सुप्रीम नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर भी रह चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका नाम 1994 में अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स स्थित AMIA यहूदी केंद्र बम विस्फोट मामले में कथित संलिप्तता को लेकर चर्चा में रहा है, जिसमें 85 लोगों की मौत हुई थी। इसी आरोप के चलते इंटरपोल ने उनके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। अमेरिका और यूरोपीय संघ ने भी उन पर कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिनका कारण ईरान के परमाणु कार्यक्रम से संबंध और 2022 के विरोध प्रदर्शनों के दौरान मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप बताए जाते हैं।

Dubai explosions news: खामेनेई के मौत के बाद ईरान का पलटवार

ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव तेजी से बढ़ता दिख रहा है। खाड़ी क्षेत्र से आ रही ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दुबई में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं और कुछ ही समय में एक के बाद एक कई विस्फोटों की खबरें सामने आईं। इसी बीच दोहा से भी धमाकों की सूचना मिली है, जिससे पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। शुरुआती आकलन में इन घटनाओं को ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई से जोड़कर देखा जा रहा है। ईरान और इजरायल के बीच लेकर एक दूसरे के खिलाफ कार्रवाही जा रही है। दोनों देश एक दूसरे की कड़ियों को कमजोर करने में लगे हुए हैं।

इन्हें भी पढ़ें :-

धमाके कहां हुए?

दुबई और दोहा में।

धमाके कब हुए?

ताजा घटनाक्रम के बाद।

कारण क्या बताया जा रहा?

ईरान की संभावित जवाबी कार्रवाई।