काहिरा, 15 अप्रैल (एपी) ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के कमांडर ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों से अपनी नाकेबंदी नहीं हटाता है, तो ईरान फारस की खाड़ी, ओमान सागर और लाल सागर में निर्यात एवं आयात पूरी तरह बंद कर देगा।
ईरान की सरकारी मीडिया ने कमांडर अली अब्दुल्लाही के हवाले से कहा, ‘‘ईरान अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और हितों की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्पित रहेगा।’’
उन्होंने कहा कि अमेरिकी नाकाबंदी युद्धविराम का उल्लंघन है।
इजराइल और अमेरिका ने जब ईरान पर हमले शुरू किए थे, तब ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को प्रभावी रूप से बंद कर दिया था।
सोमवार को अमेरिका ने ईरानी बंदरगाह क्षेत्रों में प्रवेश करने या बाहर निकलने की कोशिश कर रहे जहाजों की नाकाबंदी शुरू कर दी और कहा कि वह फारस की खाड़ी में अन्य जहाजों के आवागमन की स्वतंत्रता में बाधा नहीं डालेगा।
एपी आशीष नेत्रपाल
नेत्रपाल