दुबई, दो जून (एपी) ईरान समर्थित लेबनानी मिलिशिया हिजबुल्ला के साथ जारी लड़ाई के दौरान बेरूत पर बमबारी करने की इजराइल की धमकी के बाद, तेहरान ने मध्यस्थों से बातचीत रोक दी। ईरान की दो अर्धसरकारी समाचार एजेंसियों ने यह दावा किया है।
ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड की करीबी माने जाने वाली समाचार एजेंसियों, फार्स और तसनीम की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब ईरान इस बात पर जोर दे रहा है कि लेबनान में हो रही लड़ाई अमेरिका के साथ युद्ध को लेकर जारी व्यापक युद्धविराम वार्ता का हिस्सा है।
इजराइल और अमेरिका का कहना है कि लेबनान में हो रही लड़ाई ईरान युद्ध वार्ता से अलग है।
मध्यस्थता में शामिल एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ईरान ने मंगलवार को लेबनान में युद्धविराम लागू करने की बात कहने के बाद से कोई संपर्क नहीं किया है।
एपी सुभाष माधव
माधव