मजबूत वैश्विक संकेतों से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

Ads

मजबूत वैश्विक संकेतों से जस्ता वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 08:30 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 08:30 PM IST

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) वैश्विक बाजारों में मजबूती के रुख के अनुरूप वायदा कारोबार में मंगलवार को जस्ता की कीमत एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 372.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह की डिलिवरी वाले अनुबंध के लिए जस्ता का भाव 5 रुपये या 1.36 प्रतिशत की तेजी के साथ 372.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 2,738 लॉट के लिए कारोबार हुए।

व्यापारियों ने कहा कि सकारात्मक विदेशी संकेतों के समर्थन से प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने के कारण घरेलू वायदा कारोबार में जस्ता की कीमतों में तेजी आई।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई) में जस्ता वायदा 57.65 डॉलर या 1.61 प्रतिशत बढ़कर 3,629.80 डॉलर प्रति टन हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश