ईरान ने पाक को दी चेतावनी कहा- ‘ईरान के इरादे का पाकिस्तान परीक्षा न ले’

Ads

ईरान ने पाक को दी चेतावनी कहा- 'ईरान के इरादे का पाकिस्तान परीक्षा न ले'

  •  
  • Publish Date - March 5, 2019 / 04:49 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:59 PM IST

नई दिल्ली। पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर कार्रवाई करने के बाद अब ईरान भी पाकिस्तान में पल रहे आतंकियों से निपटने को तैयार है।
ईरान के आईआरजीसी फोर्स के कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान अगर अपने घर में पल रहे आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो अब ईरान पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

ये भी पढ़ें: आदिवासी-वनवासियों का भारत बंद, अधिकारों के संरक्षण के लिए अध्यादेश लाने 

भारत समेत कई देश पाकिस्तान को आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दे चुके हैं। ईरान तेहरान में पाकिस्तान से लगती अपनी सीमा पर दीवार बनाना चाहता है। कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी ने कहा कि परमाणु बम रखने वाला पाकिस्तान क्या आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता है। उन्होंने धमकी देते हुए ये भी कहा कि ईरान के इरादे का पाकिस्तान परीक्षा न ले।

गौरतलब है कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक किया था। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। वहीं आतंकियों से निपटने के लिए ईरान और भारत एक दूसरे से सहमत हैं। ये दोनों देश सीमा पार आतंकवाद का सामना कर रहे हैं