ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया : इजराइल का दावा

Ads

ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया : इजराइल का दावा

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 04:11 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 04:11 PM IST

दुबई, 18 मार्च (एपी) इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने बुधवार को दावा किया कि सेना ने ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराया है।

काट्ज ने इस कार्रवाई की घोषणा करते हुए कहा कि ‘‘आज सभी मोर्चों पर बड़ी घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।’’ हालांकि, उन्होंने इसका विस्तृत विवरण नहीं दिया।

खतीब की मौत से पहले इजराइल ने शीर्ष ईरानी सुरक्षा अधिकारी अली लारीजानी और अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के बासिज बल के प्रमुख को मार गिराया है।

एपी गोला नरेश

नरेश

शीर्ष 5 समाचार