Israel Iran War News: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को एक और बड़ा झटका, ‘सबसे ताकतवर शख्‍स’ कहे जाने वाले व्यक्ति की हुई मौत, मचा हड़कंप

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने पुष्टि की है कि देश के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाने वाले अली लारीजानी की एक हवाई हमले में मौत हो गई है।

Israel Iran War News: खामेनेई की मौत के बाद ईरान को एक और बड़ा झटका, ‘सबसे ताकतवर शख्‍स’ कहे जाने वाले व्यक्ति की हुई मौत, मचा हड़कंप

iran death/ image source: Anviyadavsocial X HANDLE

Modified Date: March 18, 2026 / 09:11 am IST
Published Date: March 18, 2026 9:06 am IST
HIGHLIGHTS
  • हवाई हमले में लारीजानी की मौत
  • मिडिल ईस्ट तनाव के बीच घटना
  • ईरान ने मौत की पुष्टि की

Israel Iran War News: मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के बीच ईरान से बड़ी खबर सामने आई है। ईरान ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि देश के सबसे ताकतवर नेताओं में गिने जाने वाले अली लारीजानी की हवाई हमले में मौत हो गई है। इस खबर के सामने आते ही पूरे क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ रहा है और कई देशों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

 Iran War News: रीजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में एक बेहद अहम चेहरा थे

अली लारीजानी ईरान की राजनीति और सुरक्षा व्यवस्था में एक बेहद अहम चेहरा थे। वे सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव रह चुके थे, जो देश के सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा और रणनीतिक फैसले लेने वाली संस्था मानी जाती है। इसके अलावा, वे ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी सलाहकार भी रह चुके थे। उनकी भूमिका देश की सुरक्षा नीति, विदेश मामलों और रणनीतिक फैसलों में काफी प्रभावशाली मानी जाती थी।

ईरान सरकार ने कहा है कि हवाई हमले में अली लारीजानी की मौत हुई है, हालांकि हमले के पीछे किसका हाथ है, इस बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना को मिडिल ईस्ट के मौजूदा संघर्ष के बीच एक बड़ा झटका माना जा रहा है। उनकी मौत के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि वे ईरान के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक थे और उनकी कमी का असर देश की राजनीति और सुरक्षा पर पड़ सकता है।

हाल ही में सुपिरीम लीडर खामेनेई की भी हुई मौत

हाल ही में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन का दावा किया गया। खबरों के मुताबिक, अमेरिका और इजराइल के हमलों में उनकी मौत हुई, जिसे ईरानी मीडिया ने पहले दबाया और बाद में पुष्टि की। इस घटना के बाद ईरान में 40 दिनों के शोक की घोषणा की गई थी।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।